हनुमान चालीसा विवाद : सांसद नवनीत राणा और उनके पति गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Hanuman Chalisa controversy: MP Navneet Rana and her husband arrested

मुंबई। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर कई घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति को गिरफ्तार कर लिया गया। अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को खार पुलिस स्टेशन लाया गया है। अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा औऱ उनके विधायक पति रवि राणा ने उद्धव ठाकरे के आवास मातो श्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था।

जानकारी मिली है कि सांसद नवनीत राणा के खिलाफ शिवसेना ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है। जिसके बाद मुंबई पुलिस खार स्थित उनके घर पहुंची और नवनीत राणा को पुलिस अपने साथ थाने ले गई।

मुंबई पुलिस ने विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा के ख़िलाफ़ खार पुलिस स्टेशन में धारा 153 (A), 34, IPC r/w 37 (1) 135 बॉम्बे पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को खार स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच खार पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related