छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके (Governor Anusuiya Uikey) ने मंगलवार को उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ (High Court Chhattisgarh) के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी (Newly appointed Chief Justice Arup Kumar Goswami) को शपथ दिलाई. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) में मुख्य न्यायाधीश ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुईया उइके के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री मो अकबर और मंत्री अमरजीत भगत सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.

शनिवार को केंद्र सरकार ने जारी की थी अधिसूचना

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं. वहीं बिलासपुर हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्रा आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गए हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा पर शनिवार को केंद्र सरकार ने इस बाबत अधिसूचना जारी की थी.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 16 सितंबर को देश के हाईकोर्ट के 8 जजों की पदोन्नति की थी

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बीते 16 सितंबर को देशभर के हाईकोर्ट के 8 न्यायाधीशों की पदोन्नित के साथ ही 28 जजों के ट्रांसफर करने की अनुशंसा भी की थी. इसके साथ ही पांच हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण करने की भी अनुशंसा की गई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नाम भी शामिल था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related