सरकार का बड़ा फैसला…राज्य में ऑनलाइन जुए पर लगाया बैन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन जुए या सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगाने का शनिवार को फैसला किया। हालांकि लॉटरी और घुड़दौड़ पर रोक नहीं लगाई गई है। राज्य के कानून और संसदीय कार्य मंत्री जे सी मधुस्वामी ने कहा, ”हम हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर, ऑनलाइन जुए को समाप्त करने के उद्देश्य से कर्नाटक पुलिस अधिनियम में संशोधन कर रहे हैं। मंत्रिमंडल ने संशोधनों को मंजूरी दे दी है, इसे विधानसभा के समक्ष रखा जाएगा।” यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सरकार ने ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मसौदा विधेयक ऑनलाइन गेम को परिभाषित करता है, जिसमें सभी प्रकार के दांव लगाने या सट्टेबाजी शामिल हैं। उन्होंने कहा, हालांकि इसमें लॉटरी और राज्य के भीतर या बाहर किसी भी रेस कोर्स पर की गई घुड़दौड़ पर दांव लगाना या सट्टा लगाना शामिल नहीं है। इस आशय का संशोधन विधेयक 13 सितंबर से शुरू हो रहे विधानमंडल के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने जुलाई में सभी तरह की ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए पर प्रतिबंध लगाने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई की थी। इस दौरान राज्य सरकार ने न्यायालय को बताया था कि उसने एक विधेयक का मसौदा तैयार किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related