‘मनरेगा बंद करना चाहती है सरकार’, बालोद आमसभा में दीपक बैज का बड़ा हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बालोद। जिला मुख्यालय में आज पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय आमसभा आयोजित कर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मनरेगा योजना का नाम बदलने की आड़ में सरकार इस योजना को धीरे-धीरे बंद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मनरेगा करोड़ों लोगों की आजीविका का सहारा है और कांग्रेस इसे कमजोर नहीं होने देगी। धान खरीदी के मुद्दे पर भी दीपक बैज ने राज्य सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए दो दिन बढ़ाना काफी नहीं है। किसानों का रकबा कम कर दिया गया है। खरीदी केंद्रों में लिमिट तय कर दी गई है, जिससे किसान अपनी उपज बेच नहीं पा रहे हैं। अभी भी 35 लाख मिट्रिक टन धान खरीदना बाकी है। लाखों किसान धान नहीं बेच पाए हैं।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण किसान परेशान हैं। बैज ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और किसानों के अधिकारों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PREMANAND MAHARAJ: प्रेमानंद महाराज की भक्तों को सलाह! 

PREMANAND MAHARAJ: Premanand Maharaj's advice to devotees!   PREMANAND MAHARAJ: देवी-देवीताओं...

CG SWINE FLU: स्वाइन फ्लू 200 पार! 

CG Swine Flu: Swine flu cases cross the 200...