रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल द्वारा 3 और 4 फरवरी को कैंसर जागरूकता और सामुदायिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस क्रम में 3 फरवरी को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में निःशुल्क ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व डॉ. रवि जायसवाल सिनियर कंसल्टेंट, आंकोलॉजिस्टिक ने किया। इस निःशुल्क जांच शिविर में कुल 150 मरीजों ने ब्रेस्ट कैंसर जांच की सुविधा का लाभ लिया।

4 फरवरी को अस्पताल द्वारा कैंसर जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के स्टाफ ,नर्सिंग टीम एवं कैंसर वॉरियर्स को मिलकर लगभग 600-700 लोगों ने भाग लिया। इस वॉकाथॉन का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समय पर जांच और इलाज के महत्व को रेखांकित करना था।

वॉकाथॉन के बाद कैंसर सर्वाइवर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें कैंसर से जंग जीत चुके कैंसर वॉरियर्स ने भाग लिया। सर्वाइवर्स ने डॉक्टरों के साथ संवाद किया और अपने इलाज के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उपचार के बाद वे दोबारा सामान्य जीवन में लौटे और जीवन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ.रवी जायसवाल ने कहा, ब्रेस्ट कैंसर आज महिलाओं में तेजी से बढ़ती हुई एक गंभीर बीमारी बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती लक्षणों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। यदि समय रहते स्क्रीनिंग और जांच कराई जाए, तो ब्रेस्ट कैंसर का इलाज शुरुआती चरण में संभव है। नियमित जांच न केवल बीमारी की पहचान में मदद करती है, बल्कि मरीजों को बेहतर और प्रभावी उपचार का अवसर भी देती है।”

 

वहीं डॉ. नवीन जैन, परामर्शदाता ओरल कंसल्टेंट ऑन्कोलॉजिस्ट ने कहा, ओरल कैंसर के अधिकांश मामले तंबाकू, गुटखा और अन्य नशे की आदतों से जुड़े होते हैं। मुंह में लंबे समय तक न भरने वाले घाव, सफेद या लाल धब्बे और निगलने में परेशानी जैसे लक्षणों को लोग अक्सर गंभीरता से नहीं लेते। समय पर जांच और सही जानकारी के अभाव में बीमारी आगे बढ़ जाती है। नियमित ओरल स्क्रीनिंग से कैंसर की पहचान प्रारंभिक अवस्था में की जा सकती है, जिससे इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है

 

इस पहल पर डॉ.संदीप दवे, मेडिकल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स ने कहा, “विश्व कैंसर दिवस हमें यह याद दिलाता है कि कैंसर देखभाल केवल इलाज तक सीमित नहीं है। जांच, जागरूकता और सर्वाइवर संवाद जैसे प्रयासों के माध्यम से हम समाज में रोकथाम और समय पर उपचार को बढ़ावा देना चाहते हैं।”

 

इन कार्यक्रमों के माध्यम से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स ने कैंसर के प्रति जागरूकता, प्रारंभिक पहचान और समग्र स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल के बारे में:

1992 में स्थापित, रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल CARE Hospital Group का हिस्सा है। यह NABH से मान्यता प्राप्त है और गुणवत्ता व नवाचार के लिए जाना जाता है। अस्पताल में उन्नत बुनियादी ढांचा, रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी, विशेषीकृत आईसीयू और 30 से अधिक विशेषज्ञताएं उपलब्ध हैं, जिनमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंसेज़, ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी सहित कई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शामिल हैं। इसका 24/7 आपातकालीन विभाग, जिसे 2025 में AHPI द्वारा सम्मानित किया गया, गंभीर मरीजों के लिए त्वरित देखभाल सुनिश्चित करता है। इम्यूनोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट सहित विस्तारित ऑन्कोलॉजी सेवाओं के साथ, अस्पताल किफायती, संवेदनशील और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PREMANAND MAHARAJ: प्रेमानंद महाराज की भक्तों को सलाह! 

PREMANAND MAHARAJ: Premanand Maharaj's advice to devotees!   PREMANAND MAHARAJ: देवी-देवीताओं...

CG SWINE FLU: स्वाइन फ्लू 200 पार! 

CG Swine Flu: Swine flu cases cross the 200...