प्राचीन ग्रन्थों व पांडुलिपियों के ज्ञान को भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही सरकार

Date:

नई दिल्ली  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में IGNCA द्वारा निर्मित वैदिक हेरिटेज पोर्टल और 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम ‘कला वैभव’ का लोकार्पण किया।

अपने ट्वीट्स में अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारत के प्राचीन ग्रन्थों व पांडुलिपियों के ज्ञान को भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही है। इसी दिशा में आज @ignca_delhi द्वारा निर्मित वैदिक हेरिटेज पोर्टल का लोकार्पण किया। इससे युवा पीढ़ी वेदों व उपनिषदों के ज्ञान व परंपरा को आगे बढ़ा सकेगी।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि साथ ही @ignca_delhi के 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम ‘कला वैभव’ का भी लोकार्पण किया। इस म्यूजियम के माध्यम से दुनिया भारत की वास्तुकला, चित्र, नाट्य, संगीत आदि समस्त कलाओं से और अधिक परिचित होगी और विश्व को भारत की वैभवशाली संस्कृति का समृद्ध इतिहास जानने में सुविधा होगी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NAXAL NEWS : ITBP जवानों से भरा वाहन पलटा, 6 घायल

CG Naxal News: Vehicle Carrying ITBP Jawans Overturns; 6...

CG ELECTION : नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की घोषणा! 

CG Elections: Urban Body and Panchayat By-elections Announced! CG ELECTION...

ANIL AMBANI : अनिल अंबानी केस में बड़ा मोड़

ANIL AMBANI : Major twist in Anil Ambani case रायपुर।...