GOLD SILVER PRICE CRASH : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, अक्टूबर में इतने टूटे भाव!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD SILVER PRICE CRASH : Big fall in gold and silver, prices fell so much in October!

रायपुर, 1 नवंबर। अक्टूबर का महीना सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत लेकर आया है। फेस्टिव सीजन के दौरान दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी तो एक महीने में करीब 45 हजार रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई, जबकि सोने के भाव में भी 10 हजार रुपये से ज्यादा की कमी आई है।

MCX पर 30 सितंबर को चांदी का वायदा भाव 2,23,706 रुपये प्रति किलो था। 30 अक्टूबर को यह गिरकर 1,78,900 रुपये पर बंद हुआ। यानी एक महीने में चांदी 44,806 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

चांदी अपने इस साल के रिकॉर्ड हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो से भी काफी नीचे आ चुकी है। पिछले पांच कारोबारी दिनों में ही इसकी कीमत 1,95,719 रुपये से गिरकर 1,78,900 रुपये पर पहुंच गई। घरेलू बाजार में भी चांदी 30 सितंबर के 2,20,435 रुपये से घटकर 30 अक्टूबर को 1,81,344 रुपये प्रति किलो रह गई। यानी यहां 39,091 रुपये की गिरावट आई।

सोने की कीमतों में भी बड़ी कमी देखने को मिली। MCX पर 30 सितंबर को 1,49,036 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा सोना 30 अक्टूबर को 1,38,419 रुपये पर आ गया। इस तरह महीनेभर में 10,617 रुपये की गिरावट दर्ज हुई।

घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव भी 1,47,888 रुपये से घटकर 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। यानी सोना 7,834 रुपये सस्ता हुआ।

हालांकि, ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहकों को सोने की कीमत के अलावा 3 फीसदी GST और मेकिंग चार्ज भी देना होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related