GOA NIGHTCLUB FIRE: गोवा अग्निकांड मामले में कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स को नहीं दी राहत,  अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Date:

GOA NIGHTCLUB FIRE: नई दिल्ली। गोवा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में फरार चल रहे बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है और पुलिस से विस्तृत जवाब तलब किया है।

सेशंस कोर्ट में बुधवार दोपहर 2 बजे सुनवाई हुई, जिसमें लूथरा ब्रदर्स की लीगल टीम मौजूद थी। वकीलों ने अग्रिम जमानत की अर्जी की पुष्टि की, लेकिन अदालत ने पहले पुलिस की प्रतिक्रिया जरूरी बताते हुए फैसला टाल दिया।

गोवा अग्निकांड से जुड़े गंभीर आरोप

पिछले हफ्ते गोवा के अरपोरा नाइटक्लब में भयानक आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही लूथरा ब्रदर्स पर लापरवाही, अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लगे।

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने घटना के बाद कहा था कि बीच पर बनी अवैध झोपड़ी और वागाटोर स्थित ‘रोमियो लेन’ को बुलडोजर से गिराया जाएगा, क्योंकि यह सरकारी जमीन पर बने होने के आरोप में पहले ही सील किया जा चुका है।

हादसे के बाद भारत छोड़कर थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स

हादसे के तुरंत बाद दोनों भाई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से मुंबई से फुकेट रवाना हो गए थे। इसके बाद 7 दिसंबर को उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया।CBI-Interpol ने थाईलैंड से संपर्क कर लोकेशन ट्रैकिंग मांगी ।इंटरपोल ने ब्लू नोटिस जारी किया, जिसके जरिए पहचान, लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जाती है । फुकेट पुलिस को गिरफ्तारी कर तुरंत गोवा पुलिस को सूचना देने का निर्देश

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related