सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी छात्रा, उठा ले गए बाइक सवार 4 लोग, किया सामूहिक दुष्कर्म

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राजनांदगांव। जिले से मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकली 14 साल की छात्रा से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव के एक गांव निवासी 14 साल की छात्रा सोमवार तड़के करीब 4 बजे अपनी सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले लड़के सालिक राम निषाद, गजेंद्र कोर्राम, रितेश यादव और एक नाबालिग बाइक से पहुंच गए, फिर चारों ने मिलकर छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और लेकर भाग निकले। उसकी सहेलियां मदद के लिए चिल्लाती रहीं, फिर परिजनों को जानकारी दी। परिजन छात्रा को ढूंढने के लिए निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

लड़की ने बताई घटना की कहानी 

कुछ घंटों बाद जब लड़की लौटी तो उसने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने की बात कही और बताया कि सालिक और गजेंद्र ने दुष्कर्म किया, जबकि रितेश व नाबालिग मदद करते रहे। परिजन लड़कों के घर पहुंचे, लेकिन किसी का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने FIR दर्ज कराई। फिर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। अगले दिन दोपहर में नाबालिग सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related