CG VIRAL VIDEO : कुलपति ने साहित्यकार को बाहर निकाला, कार्यक्रम में हंगामा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Vice Chancellor throws out litterateur, ruckus in the program

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद में कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल और साहित्यकार मनोज रूपड़ा के बीच विवाद हो गया। साहित्य अकादमी नई दिल्ली और यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “समकालीन हिंदी कहानी: बदलते जीवन संदर्भ” कार्यक्रम में कुलपति ने कथाकार मनोज रूपड़ा को अपमानित कर बाहर निकाल दिया।

घटना तब हुई जब कुलपति ने मंच से मनोज रूपड़ा से पूछा कि उन्हें कार्यक्रम कैसा लग रहा है। इस पर साहित्यकार ने कुलपति से कहा कि वे विषय पर बात करें। कुलपति इस बात से खफा हो गए और उन्हें बाहर जाने के लिए कहा, साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोग उन्हें बाहर ले गए। कुलपति के इस रवैये से कुछ और साहित्यकार भी नाराज होकर कार्यक्रम से उठकर चले गए। इस वजह से सत्र थोड़ी देर के लिए बाधित रहा और पूरे दिन यूनिवर्सिटी में इस घटना को लेकर चर्चा बनी रही।

यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी प्रो. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि कुलपति ने साहित्यकार को अपमानित नहीं किया। उन्होंने कहा कि साहित्यकार का व्यवहार अध्यक्षीय उद्बोधन के दौरान मर्यादानुसार नहीं था, इसलिए उन्हें कार्यक्रम स्थल छोड़ने के लिए कहा गया।

इस घटना ने यूनिवर्सिटी परिसर में हंगामा मचा दिया और कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related