CG LOVE JIHAD : कथित लव जिहाद नाकाम …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LOVE JIHAD : Alleged love jihad fails…

अंबिकापुर। बीते बुधवार को अंबिकापुर न्यायालय परिसर में एक युवती के साथ कथित लव जिहाद की कोशिश विफल हो गई। झारखंड का एक मुस्लिम युवक अनुसूचित जाति वर्ग की युवती से विवाह करने के इरादे से अंबिकापुर आया था, लेकिन युवती ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, युवक झारखंड के महुआडांड का निवासी है और उसका जीजा उसी लुंड्रा क्षेत्र के गांव में रहता है, जहां युवती रहती है। जीजा के घर आने-जाने के दौरान युवक और युवती का परिचय हुआ था। युवक युवती को विवाह के लिए अंबिकापुर लाया, लेकिन वहां कुछ अधिवक्ताओं की नजर पड़ गई, जिन्होंने शहर के युवाओं को सूचना दी। इसके बाद अन्य लोग भी न्यायालय परिसर पहुंचे।

युवती ने एसडीएम को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की और कहा कि उस पर किसी तरह का दबाव न बनाया जाए। युवती ने बताया कि उसे बहला-फुसलाकर शादी के लिए तैयार किया जा रहा था।

पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की और युवती की इच्छा के अनुसार उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related