नशा मुक्त वार्ड, नशा मुक्त समाज” अभियान से जागरूक हुआ गौरा नगर क्षेत्र

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। गुरु गोविन्द सिंह वार्ड-29 में “नशा मुक्त वार्ड, नशा मुक्त समाज” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से रविवार, 02 नवंबर 2025 को गौरा नगर प्रांगण में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कैलाश बेहरा (पार्षद, वार्ड-29) के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर नशा उन्मूलन के लिए जनजागृति का संदेश दिया।

कार्यक्रम में गौरा नगर, काली नगर, बाबा किराना, गांधी नगर क्षेत्र के लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान आम जनता को खुले में हो रही नशाखोरी की समस्याओं से अवगत कराते हुए पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं अधिक गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी दीपक पासवान सहित पुलिस बल एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related