CG NAXAL SURRENDER : 5 नक्सली सरेंडर, 38 लाख का इनाम खत्म

Date:

CG NAXAL SURRENDER : 5 Naxalites surrender, reward of Rs 38 lakh ends

रायपुर। नक्सल मोर्चे से बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में चल रहे ऑपरेशन “अंतिम प्रहार” के तहत पुलिस और CRPF के सामने 5 वरिष्ठ नक्सलियों ने हथियार डाल दिए।

सरेंडर करने वालों में DVCM, PPCM और ACM स्तर के नक्सली शामिल हैं, जिन पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 38 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

सरेंडर करने वालों में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई इलाके के नक्सली शामिल हैं, जिनमें सुकमा, बीजापुर और गढ़चिरौली के सदस्य बताए जा रहे हैं। ये सभी अलग-अलग नक्सल यूनिट्स में सक्रिय थे।

पुलिस का कहना है कि लगातार चल रहे अभियान और दबाव की वजह से नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं। यह आत्मसमर्पण नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : CRDA भर्ती पर हाईकोर्ट का ब्रेक

CHHATTISGARH : High Court puts a break on CRDA...

CHHATTISGARH : RTE पर बड़ा यू-टर्न, कल से एडमिशन

CHHATTISGARH : Big U-turn on RTE, admission from tomorrow रायपुर।...