CHHATTISGARH : RTE पर बड़ा यू-टर्न, कल से एडमिशन

Date:

CHHATTISGARH : Big U-turn on RTE, admission from tomorrow

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। ढाई महीने से सरकार के खिलाफ असहयोग आंदोलन कर रही Chhattisgarh Private School Management Association ने अब बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि 18 मई से पूरे प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन फिर शुरू होंगे।

रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसोसिएशन ने कहा कि उनकी मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं और आंदोलन जारी रहेगा, लेकिन गरीब और वंचित बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है।

एसोसिएशन का दावा है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने एंट्री क्लास बदलकर कक्षा-1 कर दी, जिसकी वजह से हर साल होने वाले करीब 65 हजार एडमिशन घटकर सिर्फ 22 हजार रह गए।

प्रदेश के 33 में से 29 जिलों में 50 फीसदी से ज्यादा RTE सीटें अब भी खाली हैं। एसोसिएशन ने सरकार पर हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने का भी आरोप लगाया है और कहा है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related