उद्योग से उद्यमिता तक, युवाओं के लिए नए अवसर.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

From industry to entrepreneurship—new opportunities for the youth.

 

रायपुर। युवा उद्यमियों को उद्योग जगत के अनुभवों, नवाचार और व्यवसायिक अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से बिजनेसगढ़ द्वारा फाउंडर्स मीटअप 23.0 का आयोजन 20 जून 2026 (शनिवार) को कुर्सी को-वर्क, डूमरतराई, रायपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस विशेष आयोजन में रियल ग्रुप (जीके टीएमटी) के डायरेक्टर गौरव अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे उद्योग जगत में अपने अनुभवों को साझा करते हुए युवाओं को उद्यमिता, नेतृत्व, नवाचार और व्यवसाय में उपलब्ध अवसरों के बारे में मार्गदर्शन देंगे।

बिजनेसगढ़ द्वारा आयोजित यह फाउंडर्स मीटअप स्टार्टअप संस्थापकों, व्यवसायियों, प्रोफेशनल्स, विद्यार्थियों और उद्यमिता में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सफल उद्यमियों से सीखने, नए व्यावसायिक संबंध बनाने तथा अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए व्यावहारिक जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related