ट्रांसपोर्टर पर हमले की पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, जल्द कार्रवाई करने की मांग की

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सरगुजा। अंबिकापुर में ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर हुए हमले के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने शहर में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई किये जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने से बचने की भी अपील की है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने एक्स पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा, “विगत दिनों अंबिकापुर के रिंग रोड स्थित शिवधारी कॉलोनी के पास एक बस ट्रांसपोर्टर के साथ हुई मारपीट की घटना स्वस्थ समाज के लिए अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सड़क दुर्घटना से व्यथित होकर कुछ लोग इतनी बर्बरता से मारपीट पर उतर आए।”

सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर प्रसारित वीडियो इस घटना की क्रूरता को दर्शाते हैं, जो बेहद व्यथित करने वाला है। यह घटना पूरी तरह निंदनीय है। हम पुलिस प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि दोषियों के खिलाफ शीघ्रतम सख्त कार्रवाई की जाए ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे।

साथ ही, सभी नागरिकों से अपील है कि वे सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे को किसी और दिशा में मोड़ना उचित नहीं होगा, और ऐसा करने से हम सभी को रोकना चाहिए। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा है कि वह त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करे, ताकि शहर की शांति एवं आपसी भाईचारे पर कोई आंच न आए।

पूर्व मंत्री भगत ने भी कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

टीएस सिंहदेव के अलावा पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके समय की कानून व्यवस्था और आज की स्थिति में जमीन-आसमान का अंतर है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अब हालात ज्यादा खराब हो गए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार एक सड़क दुर्घटना के बाद वसीम कुरैशी नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर संजय सिंह की बुरी तरह पिटाई की थी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और आरोपियों के खिलाफ मॉबलिंचिंग की धारा जोड़ने की मांग की। हिंदू समाज के लोग इस हमले को लेकर बेहद आक्रोशित हैं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related