Trending Nowदेश दुनिया

कांग्रेस के पूर्व विधायक का हुआ निधन

भोपाल । सियासी गलियारे से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल पूर्व कांग्रेस विधायक भागवत भाऊ नागपुरे का सोमवार सुबह निधन हो गया।

उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

बता दें कि भागवत भाऊ नागपुरे साल 2003 में लांजी विधानसभा से विधायक चुने गए थे। भागवत भाऊ नागपुरे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और आज उनका निधन हो गया।

भागवत भाऊ नागपुरे का अंतिम संस्कार गृहग्राम बापडी़ में दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

गौरतलब है कि चार महीने पहले लांजी-आमगांव मार्ग पर भागवत भाऊ नागपुरे सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे में भागवत भाऊ गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए थे।

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: