TRILATERAL MEETING : Trump, Jinping and Putin at one table, what will be the decision?
वॉशिंगटन। दुनिया की तीन बड़ी ताकतों के नेता एक साथ बैठने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले हफ्ते चीन के शेनझेन में होने वाली त्रिपक्षीय बैठक में शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है।
यह बैठक एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन के दौरान होगी। सबसे बड़ा मुद्दा परमाणु हथियारों पर नियंत्रण का रहेगा। इसके अलावा ईरान पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध इस बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं होगा।
अमेरिका चाहता है कि चीन भी परमाणु हथियारों की संख्या सीमित करने के लिए बातचीत में शामिल हो। अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली आखिरी संधि इस साल फरवरी में समाप्त हो चुकी है। चीन लगातार अपना परमाणु जखीरा बढ़ा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस बैठक में किसी समझौते की उम्मीद नहीं है, लेकिन बातचीत की शुरुआत हो सकती है।
ट्रम्प चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ अलग से होने वाली मुलाकात में रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई का मुद्दा भी उठाएंगे। इन खनिजों का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक कार, मोबाइल, कंप्यूटर और आधुनिक हथियार बनाने में होता है। इनकी सप्लाई पर चीन का बड़ा नियंत्रण है।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी ट्रम्प के साथ चीन जाएंगे, लेकिन तीनों राष्ट्राध्यक्षों की संयुक्त बैठक में शामिल नहीं होंगे।
करीब 80 साल बाद दुनिया की बड़ी ताकतों के नेताओं की ऐसी बैठक को कूटनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर होगी कि क्या यह मुलाकात परमाणु हथियारों पर नियंत्रण की नई पहल का रास्ता खोल पाएगी।


