पूर्व सीएम के बेटे ने भाजपा को दिया बड़ा झटका,बागी लड़ेंगे.. केजरीवाल का ऑफर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

पणजी।  टिकट न मिलने से नाराज चल रहे गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने भाजपा छोड़ दी है। मनोहर पर्रिकर भी इसी सीट से चुनाव लड़ा करते थे। गुरुवार को भाजपा ने विधानसभा चुनाव लिए 34 प्रत्याशियों की सूची जारी की, लेकिन इसमें उत्पल का नाम नहीं था। पार्टी ने यहां से बाबुश मोनसेराटे को टिकट दिया है, जो हमेशा मनोहर पर्रिकर के विरोधी रहे थे।उत्पल पर्रिकर पहले ही यह बात कह चुके थे कि वे पिता की सीट पणजी से चुनाव लडऩा चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्पल को भाजपा ने दो अन्य जगहों से चुनाव लडऩे का ऑफर दिया था, पर उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
इसके बाद से ही उत्पल के भाजपा छोडऩे की अटकलें थीं। शुक्रवार को उन्होंने साफ कर दिया कि वे पणजी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पणजी की जनता का उन्हें समर्थन है और वही उनके भाग्य का फैसला करे। उत्पल बोले की भाजपा को पिछले और इस चुनाव में समझाया था कि कार्यकर्ता और लोगों, दोनों का समर्थन है पर टिकट नहीं मिला।
मनोहर पर्रिकर गोवा में भाजपा के सबसे बड़े नेता हुआ करते थे। वे यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भी रहे। बाद में मोदी सरकार में उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया। ऐसे में उनके बेटे का चुनाव से पहले पार्टी छोडऩा भाजपा को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि पार्टी को उनके जाने की उम्मीद नहीं थी।
भाजपा की सूची जारी होते ही आम आदमी पार्टी ने उत्पल पर्रिकर को अपने टिकट पर पणजी से लडऩे का ऑफर दिया था। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि गोवा की जनता भाजपा की यूज एंड थ्रो पॉलिसी से दुखी है। पर्रिकर परिवार के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया। मैंने हमेशा मनोहर पर्रिकरजी का सम्मान किया है। अगर उत्पल जी आम आदमी पार्टी जॉइन करते हैं तो उनका स्वागत है और वे हमारी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related