FIRE ACCIDENT: Massive fire in restaurant, 43 people burnt to death
ढाका : बांग्लादेश की राजधानी ढाका के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें 43 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं दर्जनों घायल बताये जा रहे है. बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन ने ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल और निकटवर्ती बर्न अस्पताल का दौरा करने के बाद बताया कि आग से अब तक 43 लोगों की मौत हो गई है.
बर्न अस्पताल में 40 लोगों का इलाज जारी –
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि शहर के मुख्य बर्न अस्पताल में कम से कम 40 घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है. वहीं, मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
लोकप्रिय बिरयानी रेस्तरां में लगी आग –
अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहम्मद शिहाब ने कहा कि आग ढाका के बेली रोड़ के एक लोकप्रिय बिरयानी रेस्तरां में लगी. राग रात 9:50 बजे लगी. उन्होंने बताया कि आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जिससे कई लोग फंस गए. दमकलकर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया. वहीं, अग्निशमन सेवा के एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने 75 लोगों को जिंदा बचाया.
