अवैध करणी कृपा पावर प्लांट के विरुद्ध में आंदोलनरत किसान पदयात्रा कर मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंचेंगे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

तुमगांव 07 नवम्बर 2024।अवैधधानिक रूप से संचालित हो रहे करणी कृपा पावर प्लांट के विरोध में आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा की 06 नवंबर 2024 को दोपहर 03 बजे प्रारम्भ होकर शाम 06 बजे खैरझिटी श्रीराम जानकी मंदिर में बैठक संपन्न हुई है।बैठक के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनिल दुबे थे। विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश किसान नेता वेगेन्द्र सोनवेर,प्रसिद्ध रामायणी कलाकार नंदकुमार साहू, छन्नु साहू थे।बैठक में निम्नलिखित प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा किया गया।अवैध करणी कृपा पावर लिमिटेड के विरुद्ध आंदोलनरत सत्याग्रही किसान पदयात्रा कर मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंचेंगे,8 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री जनदर्शन में दिए गए माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन का मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्या हुआ क्यों नहीं हो रहा है परिपालन मुख्यमंत्री से लेंगे जवाब। तुमगांव महासमुंद में 14 दिसंबर 2024 को राज्य आंदोलनकारियों के महासमुंद जिले के रजत जयंती राज्योत्सव में जुटेंगे महासमुंद,सारंगढ़,बलौदाबाजार जिले के कलाकार राज्य आंदोलनकारियों का होगा सम्मान राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे जी के मुख्य अतिथित्य में लिया गया निर्णय।माननीय उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत शासकीय भूमि,काबिल कास्त भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,किसानों की भूमि खाली करना होगा।प्रदूषण पर राज्य सरकार कार्यवाही कर अवैध रूप से संचालित हो रहे करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कारखाना को कराए बंद।अवैध करणी कृपा उद्योग के अवैधानिक कार्य, दुर्घटना और विस्फोटक से मृतक, घायल श्रमिको को मुआवजा के साथ नौकरी देना होगा। बैठक में प्रमुख रूप से राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे,वेगेद्र सोनवेर,छन्नू साहू,चूड़ामणि पटेल, नंदकुमार साहू,बृजबिहारी साहू, अशोक कश्यप,परसराम ध्रुव,दशरथ सिंह,लीलाधर पटेल,डेविड चंद्राकर, हेमसागर पटेल,नाथू सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,अवध साहू,करण साहू,भोला साहू,दौलत ध्रुव,उदय चंद्राकर,बोधन यादव,कुमार बरिहा,तोषण सिन्हा, रमेश साहू,जनकु साहू,शत्रुघ्न बैरागी प्यारेलाल धीवर,मोहन यादव,अमजद खान,रामभजन नायक,दीपक मानिकपुरी,बाबूलाल साहू,श्रीमती राधाबाई सिन्हा, टिकेश्वरी ध्रुव, रमशिला पटेल,डिगेश्वरी चंद्राकर,ठगन बाई सिन्हा,खेमिन साहू,श्याम बाई ध्रुव,शांति सिन्हा,पंचवती यादव धनेश्वरी यादव,हीरा यादव,शुक्रवारो साहू,पुनई पटेल,रामबाई ध्रुव,मोहन बाई सहित सैकड़ो किस महिला किसान उपस्थित थे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related