मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल हुई भाजपा में शामिल, पार्टी दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह और मीडिया प्रमुख अनिल बालूनी ने उनका स्वागत किया। इसके साथ यह भी चर्चा है कि भाजपा अनुराधा पौडवाल को लोकसभा चुनाव का टिकट देगी। वहीं जानकार बताते हैं कि पार्टी उन्हें चुनावों के लिए बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। वे पार्टी की स्टार चुनाव प्रचार हो सकती है।

Singer Anuradha Paudwal : बता दें कि कई मौकों पर अनुराधा पौडवाल ने सार्वजनिक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए भी देखा गया है। जनवरी में जब उत्तर प्रदेश के अयोध्या में उद्घाटन हुआ था, तब भी उन्होंने राम मंदिर में भजन गाया था। अनुराधा पौडवाल की उम्र लगभग 70 वर्ष है। उनकी शादी साल 1969 में अरुण पौडवाल से हुई थी, जो एसडी बर्मन के असिस्टेंट और एक म्यूजिक कंपोजर भी थे। उनके दो बच्चें हैं, बेटे का नाम आदित्य पौडवाल और एक बेटी कविता पौडवाल हैं। साल 1991 में उनके पति की हादसे में अचानक से मौत हो गई थी।

Singer Anuradha Paudwal : जब गुलशन कुमार से मिलीं अनुराधा

पति अरुण पौडवाल की मौत के बाद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी अनुराधा पौडवाल के ऊपर आ गई। इसी दौरान उनकी मुलाकात टीसीरीज के मालिक रहे गुलशन कुमार से हुई। दोनों की जुगलबंदी खूब चली और एक से बढ़कर एक फिल्मी गाने दिए। अपनी सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद अनुराधा पौडवाल ने ऐलान कर दिया था कि वो सिर्फ और सिर्फ टीसीरीज के लिए ही गाएंगी। इसके बाद गुलशन कुमार की हत्या हो जाती है और अनुराधा पौडवाल फिल्मी गानों से तौबा कर लेती हैं औऱ भक्ति दुनिया में आकर भजन गाने लगती हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related