EOW और ACB ने रायपुर, बिलासपुर समेत 13 जगहों पर दी दबिश, शराब घोटाले को लेकर जांच जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। शराब घोटाले को लेकर एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने घोटाले को लेकर दर्ज रायपुर, बिलासपुर सहित कई जिलों में छापा मारा है। दोनों एजेंसियों के संयुक्त टीम ने प्रदेश के 13 शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। टीम ने एक साथ बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग जिले में छापा मारा है। दोनों एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार टीम ने बिलासपुर के सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, विवेक ढांड व अनिल टुटेजा के ठिकानों पर दबिश दी है। फिलहाल यहां टीम की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related