सुरक्षाबल व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक BSF जवान और एक महिला नक्सली घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र परतापुर इलाके में सर्चिंग में निकलने जिला बल व बीएसएफ जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली घायल हुई है। घायल नक्सली को सुरक्षाबल के जवान मुठभेड़ स्थल से ले कर लौट रहे हैं।

कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया की प्रतापपुर क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल व बीएसएफ 178वीं बटालियन की संयुक्त पार्टी ग्राम मरकाचुवा की ओर सर्चिंग हेतु रवाना हुये थे। सर्चिंग कर रात्रि आठ बजे लौटते वक्त ग्राम उपांजुर के पास सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई है।

घायल महिला नक्सली की पहचान आरकेबी (RKB) डिवीजन की सदस्य फगनी बताया जा रहा है। घायल महिला नक्सली फगनी पति विनोद मदनवाड़ा एलओएस कमांडर के रूप में पहचान की गई है। मुठभेड़ में एक BSF जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है। जवान की स्थित खतरे से बाहर है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHAMENEI FUNERAL : 4 महीने बाद खामेनेई की विदाई

KHAMENEI FUNERAL : Khamenei's farewell after 4 months रायपुर डेस्क।...

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 terrorists declared terrorists रायपुर।...

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : बद्रीनाथ में भी चंदा कांड?

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : Donation scandal in Badrinath too? रायपुर...