ELECTION COMMISSION MEETING UPDATE : छत्तीसगढ़ में आचार संहिता कब ? चुनाव आयोग की मीटिंग में लिया गया निर्णय ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ELECTION COMMISSION MEETING UPDATE: When will the code of conduct be imposed in Chhattisgarh? Decision taken in the Election Commission meeting..

नई दिल्ली। इस साल के अंत तक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी अंतिम चरण में है। निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक की।

चुनाव आयोग की पर्यवेक्षकों के साथ बैठक –

चुनाव आयोग की बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि चुनाव के दौरान धन बल का उपयोग न होने पाये। बैठक में धन बल के खतरे को पूरी तरह से नियंत्रित करने पर जोर दिया गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि चुनाव आयोग ने पुलिस, सामान्य प्रशासन और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। दिन भर की चली बैठक में विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा की गई। यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि मॉडल कोड प्रभावी ढंग से लागू हो और धन और बाहुबल का उपयोग न हो।

धन बल के खतरे से निपटने पर जोर –

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया गया कि चुनाव में कहीं भी हिंसा न हो और धन बल के खतरे से पूरी तरह निपटा जा सके।

इन राज्यों में होना है विधानसभा चुनाव –

बता दें कि नवंबर-दिसंबर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव आयोग अब तक राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तैयारियों का जायजा ले चुका है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को तेलंगाना को लेकर भी अपनी यात्रा पूरी कर ली है।

संभावना है कि अगले कुछ दिनों में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से संबंधित कार्यक्रमों की घोषणा हो सकती है। इन राज्यों में होने वाले चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

GANGSTER ARRESTED : अमेरिका में पकड़े गए 2 गैंगस्टर, तस्वीरें आईं सामने

नई दिल्ली। भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित...

SHARE MARKET CRASH : शेयर बाजार में हाहाकार! 4 दिन में डूबे ₹20.79 लाख करोड़

  मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल...

INDIA CHINA SITUATION : LAC पर चीन की हलचल से बढ़ी चिंता, भारत ने संभाला मोर्चा?

  नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर अरुणाचल प्रदेश के असफिला...

CTI LETTER RAHUL GANDHI : कारोबारियों का राहुल को खत, जानिये क्या लिखा …

  नई दिल्ली। दिवाली से पहले दिल्ली में कांग्रेस की...