पूर्व कांग्रेस विधायक के घर 30 घंटे से चल रहा है ED का छापा, करोड़ो का ‘गड़बड़झाला’ आया सामने

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। राजनीति चरम पर है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है लेकिन इस इसी बीच उत्तर प्रदेश के बांदा से पूर्व कांग्रेस विधायक के घर ED की टीम छापा मारने पहुंच गई है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह के कालू कुआं मोहल्ले में स्थित घर पर पिछले 3 दिनों से ईडी ने डेरा डाल रखा है। पूरे परिवार को ED ने नजरबंद करके रखा हुआ है।

daljit singh

खबरों की मानें तो, कालू कुआं मोहल्ले में कांग्रेस के विधायक रहे दलजीत सिंह के आवास पर ईडी ने 2 दिन पहले कार्यवाही शुरू की थी। सभी पारिवारिक सदस्यों के मोबाइल फोन बंद होने से किसी को इस रेड के बारे में जानकारी नहीं हुई। हालांकि मीडिया में छापे मार कार्रवाई की सुगबुगाहट गुरुवार से ही शुरू हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक छापामार कार्रवाई में करीब 3 टीमें शामिल हैं और टीम में 40 सदस्यों की संख्या बताई जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related