CHHATTISGARH RAID : ED raids Dhruv!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला घोटाले में बुधवार सुबह बड़ा एक्शन देखने को मिला। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिटायर्ड IAS अधिकारी जेके ध्रुव के भिलाई स्थित घर समेत 3 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। सुबह करीब 6 बजे पहुंची टीम दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है।
सबसे बड़ी बात यह है कि जेके ध्रुव पहले से ही CGPSC भर्ती घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं। अब भारतमाला जमीन मुआवजा घोटाले में उनके नाम के सामने आने से मामला और ज्यादा गर्म हो गया है।
BKS RAY DEATH : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ रिटायर्ड IAS बीकेएस रे का निधन
जानकारी के मुताबिक भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जमीन अधिग्रहण में करोड़ों रुपये के मुआवजे में बड़ा खेल हुआ था। आरोप है कि जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर रिकॉर्ड में नए नाम जोड़े गए और मुआवजा राशि कई गुना बढ़ा दी गई। जांच एजेंसियों के मुताबिक इस पूरे खेल में अफसरों, भू-माफियाओं और बिचौलियों का गठजोड़ सामने आया है।
वहीं दूसरी तरफ जेके ध्रुव का नाम पहले से चर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में भी शामिल है। आरोप है कि 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती प्रक्रिया में प्रभावशाली लोगों और रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को दरकिनार किया गया था। मामले की जांच CBI कर रही है।
TMC REBEL MLAS CLAIM : बागी विधायकों का दावा – 59 MLA साथ, अब चुनाव चिन्ह पर भी ठोका दावा
ED की ताजा कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में आगे कौन-कौन से बड़े नाम सामने आते हैं।

