CHHATTISGARH : व्यापारी की हत्या कर जेवर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : 3 accused arrested for murdering businessman and looting jewellery

रायपुर। GPM जिले के कोटमीकला हाट बाजार में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या और लाखों के जेवर लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। वारदात के 8 दिन बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों के पास से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, लूटे गए सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

CHHATTISGARH RAID : ध्रुव पर ED का धावा!

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले सराफा व्यापारियों की रेकी की, फिर बाजार में मौका देखकर प्रदीप सोनी से जेवरों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। जब व्यापारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मार दी और जेवर लेकर फरार हो गए।

BKS RAY DEATH : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ रिटायर्ड IAS बीकेएस रे का निधन

जांच के दौरान पुलिस ने साइबर तकनीक, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों में खुशीराम साहू, राजाराम साहू और गया प्रसाद रजक शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है।

TMC REBEL MLAS CLAIM : बागी विधायकों का दावा – 59 MLA साथ, अब चुनाव चिन्ह पर भी ठोका दावा

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छिपाकर रखा गया लूट का सामान, हथियार और कारतूस भी बरामद कर लिया है। हालांकि इस वारदात में शामिल शूटर समेत कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम दूसरे राज्यों में दबिश दे रही है।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के बाद इलाके में राहत है, लेकिन पुलिस अब फरार आरोपियों तक पहुंचने में जुटी हुई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related