BKS RAY DEATH : Senior retired IAS officer of Chhattisgarh BKS Ray passes away
रायपुर डेस्क। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड IAS अधिकारी बीकेएस रे का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
रायपुर के सुंदर नगर स्थित निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और उनके करीबियों ने गहरा दुख जताया है।
TMC REBEL MLAS CLAIM : बागी विधायकों का दावा – 59 MLA साथ, अब चुनाव चिन्ह पर भी ठोका दावा
बीकेएस रे अपने लंबे प्रशासनिक करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके थे। उन्होंने राजनांदगांव समेत कई जिलों में कलेक्टर के रूप में काम किया। इसके अलावा अविभाजित मध्यप्रदेश और बाद में छत्तीसगढ़ में गृह सचिव तथा कृषि उत्पादन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दीं।
सरल स्वभाव, बेहतरीन कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के लिए पहचाने जाने वाले बीकेएस रे का योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

