Trending Nowशहर एवं राज्य

विधानसभा सत्र 2023 के दौरान कर्मचारियों की लगी ड्यूटी’

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भारतपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा की पंचम विधानसभा का पन्द्रहवां सत्र 2 जनवरी  से 6 जनवरी 2023 तक संचालित होना है। इस अवधि में विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तैयार करने और समय-सीमा में भेजने के लिए शासकीय अवकाश के दिनों में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-19 में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर कार्य सम्पादित किए जाने केलिए कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट पीएस ध्रुव ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई  है।

जिसके अंतर्गत 24 दिसम्बर को शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-3 के दुगेश उपाध्याय और  भृत्य सुनील कुमार लहरे, 25 दिसम्बर को शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-2  रजनीश मिश्रा और  भृत्य  प्रदीप तिवारी, 31 दिसम्बर को रोजगार कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 मुकेश कुमार अहिरवार और भृत्य  दुर्गावती राजवाड़े, 1 जनवरी को शिक्षा विभाग सहायक ग्रेड-2  संदीप कुमार तिवारी और भृत्य संतोष कुमार यादव की डयूटी लगाई गई है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: