डीआरजी जवान की सडक़ दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

धमतरी । मंगलवार सुबह जिले में एक डीआरजी जवान की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। डीआरजी जवान के शव को जिला अस्पताल में पीएम करकर परिजनों को सौंपा गया। जवान मोहित सूर्यवंशी नगरी क्षेत्र के बेलरगांव के डोहला पारा गढड़ोंगरी सिहावा निवासी था। DRG jawan death अपने बाइक सीजी 05 एक्यू 5008 में घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने डीआरजी जवान को टक्कर मार दी।

आसपास के लोगों ने जवान परिजनों को सूचना दी गई। नगरी के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। घायल डीआरजी जवान को रेफर किया। धमतरी के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, इसके बाद जिला अस्पताल के मरचुरी में शिफ्ट किया गया। सुबह होते ही डीआरजी जवान शव को पीएम का परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि डीआरजी का जवान मोहित सूर्यवंशी पढ़ाई के क्षेत्र में भी आगे रहा है। एनसीसी में भागीदारी निभाता रहा। इसके बाद 2021 में पुलिस विभाग के आरक्षक के पद पर भर्ती हुआ। उनकी पहली पोस्टिंग डीआरजी में हुई थी। मोहित सूर्यवंशी डीआरजी में होनहार जवान था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related