मतदान के दिन असंगठित कामगार कांग्रेस और किसान कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी बीजेपी में हुए शामिल

Date:

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारों एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर कांग्रेस व अन्य दलों के लोग निरंतर भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज असंगठित कामगार कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। अग्रवाल ने सभी लोगों को भगवा गमछा पहन कर उनके भाजपा प्रवेश पर अभिनंदन किया है।

कई लोग बीजेपी में हुए शामिल

मतदान के दिन असंगठित कामगार कांग्रेस और किसान कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी बीजेपी में हुए शामिल

बता दें कि असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने हाल ही में भाजपा प्रवेश किया था इसके बाद अब संगठन छोड़ने वालों की झड़ी लग गई है। इसी तारतम्य में आज प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी जिलाध्यक्ष जितेश शर्मा के नेतृत्व में असंगठित कामगार कांग्रेस विधि सेल के प्रदेश संयोजक राघवेंद्र सिंह चंदेल , किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गणेश तिवारी, आरंग ब्लाक अध्यक्ष प्रतीक तिवारी, रायपुर जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे,किसान कांग्रेस आरंग सत्यानरण शर्मा, धरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष निशांत शर्मा, राजेंद्र कुमार सुजोरिया, धरसीवा खरोरा के अनुराग दुबे,अमरजीत सिंह चावला,पोषण सिन्हा,गौरव अग्रवाल।

इस संबंध में आलोक पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास परक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी देश व धर्म के विरोध में काम करने वालों को संरक्षण देकर आगे बढ़ रही है। ऐसे में भारत के किसी भी देशभक्त नागरिक को कांग्रेस पार्टी से जुड़कर रहना एक अपराध बोध सा प्रतीत होता है। यही वजह है कि लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश के जननेता है। उनके सक्षम नेतृत्व में रायपुर लोकसभा जीतकर भाजपा कीर्तिमान रचेगी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related