छात्र के पेट से डॉक्टर ने निकाले 27 कीलें, पेट फूलने की शिकायत पर पहुंचा था अस्पताल

Date:

ग्वालियर। जिले में 17 साल के एक छात्र के पेट से डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 3-3 इंच की 27 कीलें निकाली हैं। बताया जा रहा है कि उसने खाने के दौरान ये कीलें निगली थीं। पता उस समय लगा जब उसे पेट में असहनीय दर्द हुआ।

परिजन उसे लेकर नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो वो दंग रह गए। डॉक्टर हैरान थे कि बच्चा अब तक जिंदा कैसे हैं। कोई बड़ा नुकसान क्यों नहीं हुआ। इसके बाद नर्सिंग होम के सीनियर सर्जन ने तत्काल ऑपरेशन का फैसला लिया। ढाई घंटे के ऑपरेशन के बाद छात्र के आमाशय से 25 कील और छोटी आंत से 2 कील निकाली गई हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक छात्र की हालत खतरे से बाहर है। उनके लिए ये ऑपरेशन सामान्य नहीं है। ऐसा केस पहली बार ही सामने आया है। दरअसल उपनगर मुरार के आर्य नगर के रहने वाले 17 साल के धनंजय कुमार को एक दिन पहले पेट में तेज दर्द हुआ। कुछ ही देर बाद उसका पेट फूलना शुरू हो गया और उल्टियां होने लगीं। जब दर्द असहनीय हुआ तो परिजन उसे लेकर निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने दर्द का कारण जानने के लिए अल्ट्रा साउंड कराया तो वो हैरत में पड़ गए। उसके पेट में लोहे की कील ही कील नजर आईं। फौरन उन्होंने ऑपरेशन कर कीलें निकाली। धनंजय 27 कीलें कैसे खा गया ये रहस्य अब भी बरकरार है। परिजन का कहना है कि रात के खाने के दौरान लाइट चली गई थी। इसी दौरान वो कीलें खा गया। लेकिन ये बात गले नहीं उतरी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related