छत्तीसगढ़ के 32 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा…सराहनीय सेवा और वीरता पदक

Date:

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता पदक के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम की घोषणा की गई है। प्रदेश के 32 अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन इन पुरस्कारों के लिए किया गया है। सी.आई.डी. में सहायक पुलिस महानिरीक्षक  उदयभान सिंह चौहान को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। प्रदेश के दस अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक और 21 को वीरता पदक दिया जाएगा। इन सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस-2022 के मुख्य समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

सराहनीय सेवाओं के लिए एसटीएफ बघेरा, दुर्ग के उप पुलिस अधीक्षक  यदुराम तिर्की, गुप्तवार्ता सरगुजा (पुलिस मुख्यालय से संबद्ध) के उप पुलिस अधीक्षक  मनीष परमानंद, छसबल बीजापुर, 15वीं वाहिनी के सहायक सेनानी  श्रीराम वर्मा, रायगढ़ के उप निरीक्षक  दिलेश्वर प्रसाद साहू, छसबल, भीरागांव-कांकेर, 22वीं वाहिनी के उप निरीक्षक (आर्म्स) अवधेश कुमार चौहान, रायगढ़ के सहायक उप निरीक्षक  प्रेम साय भगत, पुलिस थाना छावनी, जिला दुर्ग के प्रधान आरक्षक  दृगपाल प्रसाद तिवारी, एसआईबी के प्रधान आरक्षक  प्रहलाद सिंह गागड़ा, छसबल, सकरी-बिलासपुर, 2री वाहिनी के प्रधान आरक्षक  मदन मोहन पटेल और पुलिस थाना गुण्डाधुर, जिला कांकेर के आरक्षक  अवकाश राम नरेटी को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक  कमलोचन कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक  सुरेश लकड़ा, प्रधान आरक्षक  संजय पोटाम, निरीक्षक  लक्ष्मण केंवट, एसआई  ओंकार सिंह दीवान, आरक्षक विज्जाराम तामो, एसआई  उमा शंकर राठौर, प्रधान आरक्षक  चेतन लाल बलेंद्र, आरक्षक  मानिक लाल कोरेटी, निरीक्षक  मोहन कुमार निषाद, एसआई  बृजलाल भारद्वाज, एपीसी  कमलेश कुमार रात्रे, आरक्षक  सोमारू राम यादव, एसआई  आशीष सिंह राजपूत, पीसी  इंद्र कुमार शिवानी, निरीक्षक श्री विंटन कुमार साहू, एसआई  अश्विनी राठौर, एसआई  जितेंद्र कुमार डहरिया, एसआई श्दिनेश पुरैना, एसआई  विरासत कुजूर और एएसआई स्वर्गीय  मुरली ताती को पुलिस वीरता पदक दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related