DHARAMLAL KAUSHIK LOOT : शाह के दौरे के बीच भाजपा विधायक से मोबाइल स्नैचिंग

Date:

DHARAMLAL KAUSHIK LOOT : BJP MLA’s mobile phone snatched amid Shah’s visit

रायपुर. राजधानी रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाई अलर्ट और वीवीआईपी सिक्योरिटी के बीच भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Dharamlal Kaushik खुद लुटेरों के निशाने पर आ गए।

सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले कौशिक शंकर नगर के भारत माता चौक के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार बदमाश झटके में उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि विधायक कुछ समझ ही नहीं पाए।

घटना ऐसे समय हुई है जब Amit Shah के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पूरा रायपुर हाई अलर्ट पर है। अब पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और स्नैचर्स की तलाश में शहरभर में नाकेबंदी बढ़ा दी गई है। राजधानी की सुरक्षा पर अब बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related