CG GANGRAPE : धर्मांतरण के झांसे में गैंगरेप …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG GANGRAPE : Gang rape under the pretext of conversion…

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में धर्मांतरण और गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीमार बेटी के ठीक होने का हवाला देकर एक महिला से धर्मांतरण कराने और गैंगरेप करने का आरोप लगा है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी कई सालों से बीमार रहती थी। इलाज और झाड़-फूंक के दौरान उसकी मुलाकात चारों आरोपियों से हुई। आरोपियों ने महिला को हिंदू धर्म छोड़कर ईसा मसीहा को मानने पर बेटी के ठीक होने का लालच दिया।

17 जनवरी 2022 को बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर महिला ने आरोपियों से मदद मांगी। महिला के अनुसार, आरोपियों ने प्रार्थना सभा के नाम पर उसे अपने घर बुलाया और वहां चारों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर लगातार तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। आरोपियों ने उसे हिंदू देवी-देवताओं की पूजा छोड़ने और ईसा मसीहा को मानने का दबाव बनाने का भी आरोप है।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, धमकी और धार्मिक छल की गंभीर धाराओं के तहत 70(1), 299 बीएनएस और छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी

धनेश साहू, ग्राम कमरौद

मुनेश साहू, ग्राम सेन्हाभाठा

नंदू साहू, ग्राम सेन्हाभाठा

नरेंद्र महार, ग्राम खैरझिटी

एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related