Dhakad Kshatriya Rajput Samaj organized Holi Milan ceremony, patron Kumar Jaidev said, this program is an effort to keep all the communities united.
जगदलपुर। नगर के बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के भवन में बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें ब्राह्मण, उत्कल ,सेठिया, शौडिक ,360 घर ब्राह्मण,जैन समाज सहित जिले के सभी समाजों के लोग सम्मिलित हुएं । बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता रहा है किन्तु इस वर्ष सभी समाजों ने इस आयोजन में सहभागिता कर इसे विशाल और भव्य बना दिया ।कार्यक्रम में रंगारंग गीत संगीत के साथ ही भोजन और स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी ।
बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के संरक्षक कुमार जयदेव ने कहा कि सभी समाजों के इस कार्यक्रम में शामिल होने से यह आयोजन अत्यंत भव्य हो गया। इसके माध्यम से हमें एक दूसरे को समझने का अवसर मिलता है ।इसलिए ऐसे अयोजन आवश्यक हैं।

बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष योगेश ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्ष यह होली मिलन कार्यक्रम केवल बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के द्वारा किया जाता था किन्तु इस वर्ष समाज के संरक्षक कुमार जयदेव के मार्गदर्शन में सभी समाजों जिसमें , यादव , साहू , देवांगन,तेलगु और जैन समाज जैसे सभी समाजों के लोग इसमें शामिल हुए।
योगेश ठाकुर ने बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के द्वारा नवरात्रि के अवसर पर जगराता और जसगीत कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी भी दी।
वहीं कुमार जयदेव के पुत्र विजित देव ने भी सभी समाजों के लोगों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा आयोजित इस होली मिलने सभी समाजों को एक मंच पर लाया है । इस अवसर पर जगदलपुर एवं दंतेवाड़ा दन्तेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी ,सुकमा,दंतेवाड़ा कोण्डागांव साहित बस्तर संभाग के अन्य जिला से पधारे समाज के लोग उपस्थित रहे।

