राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का प्रभारी देवेश मिश्रा ने किया सम्मान,प्रियंका गांधी ने किया आव्हान, कांग्रेस की सरकार बनाये

दुर्ग- गत दिवस कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव माननीय प्रियंका गांधी जी की इटवा विधानसभा क्षेत्र में विशाल आमसभा हुई।यह आमसभा इटवा विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेश मिश्रा के देखरेख निर्देशन व मार्गदर्शन में हुई। इटवा विधानसभा प्रभारी देवेश मिश्रा ने प्रत्याशी अरशद खुर्शीद पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम के साथ प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ में निर्मित कांग्रेस का हस्तशिल्प गमछा पहनाकर सम्मानित किया, साथ ही 101 किलो की विशाल फूल माला से भी सम्मानित किया।
इटवा उत्तर प्रदेश से वापस लौटे प्रभारी देवेश मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना है, इटवा विधानसभा में कांग्रेस की जीत निश्चित है।उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी जी की जनसभा में लगभग बीस हजार लोग मौजूद थे पूरा मैदान खचाखच भरा हुआ था।
राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देश को गुमराह करने वाले नेता और पार्टियों से सावधान रहें।आप उन्हें अपना नेता चुने जो वास्तव में आपका खयाल रखते हैं,आपके हर मुश्किल में साथ खड़े होते हैं।अभी ऐसे पार्टी और नेता सामने आ रहे जिन्हें आपके परेशानियों से कोई लेना देना नहीं।मुसीबतें कोई जाति धर्म वर्ग समुदाय देखकर नही आती,पर कुछ ऐसे राजनीतिक दल हैं, जो सिर्फ सत्ता प्राप्त करने जाति धर्म वर्ग का गंदा खेल करते हैं।कांग्रेस सभी जाति धर्म वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है,इसलिए आप सभी कांग्रेस को वोट दे और जनकल्याणकारी सरकार बनाये। प्रियंका गांधी के लगभग 40 मिनट के संबोधन को लोगों ने बहुत ध्यान से सुना।सभा मे विशेष रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी,राकेश सिन्हा,जावेद मुकीम,सुहैल अहमद, मैनुद्दीन प्रधान, रामवृक्ष यादव,सुभाष जैसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।