बादल फटने से मची तबाही : पत्तों की तरह बह गई गाड़ियां…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जम्मू । उत्तर भारत में भारिश बारिश का कहर जारी है। इस दौरान जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटने से भारी क्षति हुई है। बाढ़ में कई वाहन पत्तों की तैरते हुए नजर आए।

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में रविवार को बादल फटने से कोहराम मच गया। बाढ़ में कई वाहन बह गए है। घरों और पुलों को भी काफी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का तांडव जारी है। शिमला और कुल्लू में बादल फटने से तीन लोग लापता हो गए हैं। शिमला में ही अलग घटना में भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
बाढ़ के चलते खड़ी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। साथ कुछ रिहायशी मकानों को भी इससे नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी के तेज बहाव में शिमरियाल गांव में एक पुल भी बह गया। अब गांव वालों का संपर्क कट कर रह गया। लोगों को अंदेशा है कि इस बाढ़ में कई मवेशी भी बहे होंगे।

105 लोगों को किया रेस्क्यू
अखनूर इलाके में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसके बाद सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को बचाव अभियान शुरू किया गया। नदी का जलस्तर बढ़ने के खतरे के मद्देनजर इलाके से 105 लोगों को निकाला गया है। मौसम विभाग के अनुसार

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related