दिल्ली । रायपुर। छत्तीसगढ़ एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर गौरव हासिल किया है। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता के लिए गौरव का पलहै दरअसल, स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात नगरीय निकायों को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया । पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव सहित विभागीय अधिकारी और संबंधित निकायों के प्रतिनिधिशामिल हुए ।
सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी, लिखा ….
स्वच्छता परमो धर्म:
स्वच्छता छत्तीसगढ़ की संस्कृति का हिस्सा है।
छत्तीसगढ़ की अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ के अपने 3 करोड़ परिवारजनों के प्रतिनिधि के रूप में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में सम्मिलित हो रहा हूं l
राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के निकायों को जो सम्मान मिल रहा है ये आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन, विष्णु के सुशासन, प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग और अधिकारियों-कर्मचारियों के समर्पण तथा परिश्रम का परिणाम है।
#SwachhSurvekshan2025

