Delhi Satya Niketan building collapse: 5 Officials suspended, PG owner arrested!
DELHI SATYA NIKETAN BUILDING COLLAPSE :
दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को 5 मंजिला इमारत ढहने से बड़े हादसे के बाद रेखा गुप्ता की दिल्ली सरकार ने एक्शन लेते हुए लापरवाही बरतने वाले 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है और पुलिस ने पीजी मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है.
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया है.
इसके साथ ही इलाके में इस तरह की जितनी भी इमारतें हैं, उन्हें तत्काल सील करने का आदेश जारी किया है.
पूरे मामले में पीजी का जो मालिक हरिराम बंसल की तलाश के लिए पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था.
पुलिस ने पीजी मालिक को पकड़ने के लिए गुरुग्राम में उसके रिश्तेदार-दोस्त के यहाँ पुलिस की टीमों ने दबिश दी. इसी दौरान उसे भिवाड़ी से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
हरिराम के खिलाफ साउथ कैंपस थाने में गैर इरादतन हत्या, इमारत की देखरेख में लापरवाही और लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली भर की सभी पुरानी इमारतों के स्ट्रक्चरल ऑडिट की घोषणा की है.
