Delhi Politics : पूर्व मुख्यमंत्री ने दी भारतीय जनता पार्टी को खुली चुनौती, मोदी और अमित शाह निशाने पर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Delhi Politics: Former Chief Minister issues open challenge to Bharatiya Janata Party, targets Modi and Amit Shah

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने आज जंतर मंतर  पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की अदालत ने उनके खिलाफ चल रहे मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों से Narendra Modi और Amit Shah ने साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की और भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए। केजरीवाल ने कहा कि अदालत ने 600 पन्नों के फैसले में स्पष्ट किया कि मामले में कोई ठोस सबूत नहीं था और पूरा केस निराधार है।

 

कोर्ट से आरोपमुक्त होने के बाद केजरीवाल ने Bharatiya Janata Party को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर आज चुनाव हो जाएं तो जनता जवाब दे देगी। उन्होंने दावा किया कि एक साल पहले दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद हजारों लोगों की नौकरियां चली गईं और विकास कार्य ठप हो गए।

 

उन्होंने केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए और कहा कि जनता को न बेहतर सड़कें मिलीं, न साफ पानी और न ही प्रदूषण से राहत। केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है और ईमानदार राजनीति का समर्थन कर रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related