DELHI NCR HEAVY RAIN : दिल्ली में तेज आंधी और भारी बारिश से तबाही, मकान ढहने से 4 की मौत, फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI NCR HEAVY RAIN : Heavy rain and storm wreaks havoc in Delhi, 4 killed in house collapse, flight operations affected

नई दिल्ली। DELHI NCR HEAVY RAIN दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह तेज आंधी और भारी बारिश ने कहर बरपाया। नजफ़गढ़ के खरखरी नहर गांव में एक मकान ढहने से तीन बच्चों और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बारिश और तेज़ हवाओं की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुईं — तीन उड़ानों को डायवर्ट किया गया और 100 से अधिक फ्लाइट्स में देरी हुई।

नजफ़गढ़ में हादसा –

DELHI NCR HEAVY RAIN दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 5:25 बजे मकान ढहने की सूचना मिली। राहत टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला, जिन्हें नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल हैं।

एयरपोर्ट सेवाएं प्रभावित –

DELHI NCR HEAVY RAIN पीटीआई के मुताबिक़, खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर दो उड़ानों को जयपुर और एक को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी दी कि एयरपोर्ट पूरी तरह ऑपरेशनल है, लेकिन मौसम की वजह से कई उड़ानों पर असर पड़ा है। यात्रियों को फ्लाइट की जानकारी के लिए अपनी एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा गया है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित –

DELHI NCR HEAVY RAIN भारी बारिश के कारण दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। कई जगह पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम की खबरें सामने आईं हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related