DELHI FOG NEWS : घने कोहरे में जाम हुई दिल्ली, 100 ट्रेनें लेट, AQI 400 के पार

Date:

DELHI FOG NEWS : Dense fog engulfs Delhi, delays 100 trains, AQI crosses 400

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण सर्दी और घने कोहरे की गिरफ्त में है। सुबह के समय हालात ऐसे रहे कि कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और आम लोगों को रोज़मर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेल यातायात पर देखने को मिल रहा है। रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक करीब 100 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन लेट होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

हालांकि हवाई यातायात को लेकर राहत की खबर है। दिल्ली एयरपोर्ट ने साफ किया है कि फिलहाल फ्लाइट ऑपरेशंस सामान्य हैं। टेकऑफ और लैंडिंग में किसी तरह की दिक्कत नहीं आ रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट की ताज़ा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क बनाए रखें। यात्रियों की सहायता के लिए एयरपोर्ट स्टाफ भी तैनात है।

इधर, प्रदूषण ने भी हालात और बिगाड़ दिए हैं। दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 380 के पार पहुंच गया है, जबकि कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता गंभीर और बहुत गंभीर श्रेणी में बनी हुई है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर खतरा बढ़ गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related