DEATH THREAT: Pakistani don threatened Mithun Chakraborty, close to Bishnoi..
कोलकाता। काफी दिनों से सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का मुद्दा चर्चा में है। जहां सलमान को लगातार धमकियां मिल रही हैं, वहीं सलमान के साथ बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी हाल ही में धमकी मिली है। इसी क्रम में अब दिग्गज अभिनेता और बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती को भी धमकी मिलने की खबर सामने आई है।
दुबई से दी गई मिथुन को धमकी
खबर है कि मिथुन को पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी है और उनको 15 दिनों के अंदर माफी मांगने को कहा है। यह भी कहा है कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनको पछताना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि मिथुन को दुबई से यह धमकी दी गई है। पाकिस्तानी डॉन के दो वीडियो सामने आए हैं। इसमें वह मिथुन के हालिया बयान पर धमकी दे रहा है।
मिथुन ने क्या दिया था बयान?
बता दें कि मिथुन ने पिछले महीने 27 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान कोलकाता में पार्टी के एक कार्यक्रम में कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था। इसको लेकर उनके खिलाफ हाल में एफआईआर भी दर्ज की गई है। मिथुन ने मंच पर अमित शाह की उपस्थिति में कहा था, “टीएमसी के एक विधायक ने कहा था कि यहां (मुर्शिदाबाद जिले) में 70 प्रतिशत आबादी मुसलमान की है।
हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहा दिया जाएगा। मैं गृह मंत्री के सामने कहता हूं कि हम तुम्हें काटकर नदी में नहीं बहाएंगे लेकिन तुम्हारी जमीन में जरूर गाड़ देंगे।” विधायक हुमायूं कबीर के बयान पर मिथुन ने किया था पलटवारदरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान मुर्शिदाबाद के भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर ने कथित रूप से हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहाने वाला बयान दिया था, जिस पर खासा विवाद हुआ था। उसी बयान पर मिथुन ने पलटवार किया था।
बाद में पछताना पड़ता है
पाकिस्तानी डॉनमिथुन के इसी बयान पर पाकिस्तानी डॉन ने उनको धमकी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, डॉन ने कहा है कि मिथुन साहब मेरी आपको सलाह है कि 10-15 दिनों में वीडियो जारी कर माफी मांग लो, यही बेहतर है और ऐसा करना बनता भी है। आपने दिल दुखाया है। आपको दूसरी मजहबों के लोगों ने जितना प्यार किया है, उतनी इज्जत मुसलमानों ने भी दी है। इस उम्र में आपको बकवास नहीं करना चाहिए। बाद में पछताना पड़ता है। बता दें कि मिथुन को इसी साल दादा साहब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

