शिवनाथ नदी हादसे में लापता बच्ची का भी शव बरामद

Date:

दुर्ग। शिवनाथ नदी के पुराने पुल से मंगलवार की रात को बोलेरो वाहन में डूबे सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं। अब तक लापता बच्ची गरिमा देशमुख का शव आज बेलौदी से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। बच्ची का शव शिवनाथ नदी की तेज धार में बहकर ग्राम बेलोदी पहुंच गया था। आज नदी से एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय मछुआरों ने शव को नदी से बाहर निकाला।

बता दें कि मंगलवार की रात को शिवनाथ नदी के पुराने पुल से गुजरते समय बोलेरो वाहन में सवार पांच लोग नदी में डूब गए थे, जिसमें से एक महिला तमेश्वरी देशमुख, एक पुरुष ललित साहू, और दो बच्चों का शव बरामद कर लिया गया था. इसके बाद में नेशनल हाइवे स्थित एक ढाबे में सीसीटीवी फुटेज में एक और बच्ची के होने की जानकारी मिलने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी. आखिरकार 48 घंटे के बाद बच्ची का भी शव बरामद कर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SUPREME COURT WARNING : SC की सख्त चेतावनी

SUPREME COURT WARNING : SC issues strict warning रायपुर। दिव्यांगता...