संदिग्ध हालत में एक महिला का शव मिला, हत्या की आशंका:चेहरे-गले में चोट के निशान

Date:

जगदलपुर: शहर के नजदीक संदिग्ध हालत में एक महिला का शव मिला है। महिला सुबह-सुबह पति के पास अपने बच्चे को छोड़कर शौच के लिए गई थी। काफी देर बाद भी जब महिला नहीं लौटी तो उसके पति और आसपास के लोग उसे नर्सरी की तरफ ढूंढने गए। शव के गले और चेहरे में निशान भी मिले हैं। परिजनों का कहना है कि महिला शौच करने गई थी। उसी दौरान उसके साथ कुछ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। यह घटना जगदलपुर से लगे मेटगुड़ा इलाके का है।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे महिला का शव नर्सरी में पड़ा मिला। कपड़े फटे हुए थे। गले और चेहरे में निशान भी थे। चेहरा पूरा नीला पड़ गया था। परिजनों और आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इधर, ASP निवेदिता पॉल ने बताया कि, महिला का शव मिला है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। इलाके के लोगों और महिला के परिजनों ने बताया कि, महिला बुधवार की सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए नर्सरी की तरफ गई थी। महिला विवाहित है, उसका पति शहर के एक दूकान में काम करता है। इन्होंने हाल ही में एक 6 महीने के बच्चे को भी गोद लिया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT BREAKING : 3 CRPF जवान सहित 4 की मौत

CG ACCIDENT BREAKING : 4 dead including 3 CRPF...

CG NEWS : पुलक भट्टाचार्य बने उप सचिव

CG NEWS : Pulak Bhattacharya becomes Deputy Secretary रायपुर। छत्तीसगढ़...