DAVID WARNER DEATH : नही रहे डेविड वार्नर, शॉक में परिवार और फैंस …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DAVID WARNER DEATH: David Warner is no more, family and fans in shock…

डेस्क। ब्रिटिश-हॉलीवुड एक्टर डेविड वार्नर का 80 साल की उम्र में निधन हो गया. वह कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने फिल्मों में शेक्सपियर की कहानियों पर आधारित फिल्मों से लेकर साइंस फिक्शन कल्ट क्लासिक्स में काम किया था. डेविड का निधन लंदन के डेनविले हॉल में हुआ. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से रिटायर होने वाले लोग इसी जगह रहते हैं. डेविड को अक्सर विलेन वाले किरदार मिलते थे. उन्होंने साल 1971 में साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘स्ट्रॉ डॉग्स’, 1976 की हॉरर क्लासिक ‘द ओमेन’, 1979 की टाइम-ट्रैवल एडवेंचर ‘टाइम आफ्टर टाइम – ही वॉज जैक द रिपर’ और 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘टाइटैनिक’ में अहम भूमिकाए निभाई थीं.

डेविड वार्नर ने लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में कोचिंग ली थी. डेविड उन दिनों रॉयल शेक्सपियर कंपनी के एक युवा स्टार बन गए. उन्होंने शेक्सपियर के फिल्मों में ‘किंग हेनरी VI’ और ‘किंग रिचर्ड II’ सहित कई भूमिकाएं निभाई थी. पीटर हॉल द्वारा निर्देशित कंपनी के लिए 1965 में ‘हेमलेट’ में उन्होंने जो किरदार निभाया, उसे उस पीढ़ी का बेहतरीन परफॉर्मेंस माना जाता था.

1960 के दशक के बेहतरीन एक्टर –

आरएससी के कलात्मक निदेशक एमेरिटस ग्रेगोर डोरन ने कहा, डेविड वार्नर ने ‘हेमलेट’ में एक प्रताड़ित छात्र का किरदार निभाया था. वह 1960 के दशक युवाओं के प्रतीक लग रहे थे, और एक अशांत युग की कट्टरपंथी भावना को पकड़े हुए थे.” डेविड ने हॉल की 1968 में आई फिल्म ‘ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम’ में हेलेन मिरेन और डायना रिग के साथ काम किया.

ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड के लिए हुए थे नॉमिनेट –

डेविड वार्नर एक बेहतरीन स्टेज एक्टर भी थे. लेकिन वह स्टेर पर परफॉर्म करने डरते थे यही वजह थी कि उन्होंने टीवी और फिल्म में काम करने को कई सालों तक प्राथमिकता दी. 1966 में रिलीज़ हुई कैरल रीज़ की ‘स्विंगिंग लंदन ट्रेजिकोमेडी मॉर्गन: ए सूटेबल केस फॉर ट्रीटमेंट’ में टाइटल रोल के लिए उन्हें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था.

‘मसाडा’ के लिए एमी अवॉर्ड जीता –

बाद में डेविड वार्नर ने 1981 की टीवी मिनिसीरीज ‘मसाडा’ में रोमन राजनेता पोम्पोनियस फाल्को के रूप में अपनी भूमिका के लिए एमी अवॉर्ड जीता. उनका ब्रिटेन और अमेरिकी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में एक बेहतरीन करियर रहा है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG UNIVERSITY: कई डिपार्टमेंट के एचओडी बदले गए! 

CG UNIVERSITY: HODs of several departments have been changed!     बिलासपुर:...

CHHATTISGARH : राहुल गांधी पर CM साय का पलटवार

CHHATTISGARH : CM Sai's counterattack on Rahul Gandhi रायपुर। महाराष्ट्र...