DA HIKE : सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान, अप्रैल की सैलरी में मिलेगा फायदा ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DA HIKE : Big gift to government employees, announcement of increasing dearness allowance, will get benefit in April salary ..

रायपुर डेस्क। DA HIKE राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार जल्द ही करीब 7.5 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) बढ़ा सकती है। फिलहाल प्रदेश के कर्मचारियों को 50% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, लेकिन अब इसमें 5% की बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।

ऑल इंडिया सर्विस अधिकारियों के लिए बढ़ा डीए

DA HIKE गौरतलब है कि हाल ही में 17 अप्रैल 2025 को अखिल भारतीय सेवा (All India Services) के अधिकारियों के लिए डीए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते को 53% से बढ़ाकर 55% कर दिया गया है। जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 का एरियर भी अप्रैल की सैलरी में जोड़ा जाएगा। साथ ही, केंद्रीय कर्मचारियों को भी जनवरी 2025 से 55% डीए मिल रहा है।

वित्त विभाग तैयार, मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार

DA HIKE मध्यप्रदेश वित्त विभाग (Finance Department) ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब केवल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। आदेश मिलते ही कर्मचारियों का डीए एकमुश्त 5% बढ़ा दिया जाएगा।

महंगाई भत्ते से जुड़ी मुख्य बातें :

वर्तमान दर: 50%

नई प्रस्तावित दर: 55%

लागू होने की तिथि: 1 जनवरी 2025

एरियर भुगतान: अप्रैल 2025 की सैलरी में

विकलांग और ट्रांसपोर्ट भत्ता अब भी लंबित

DA HIKE तृतीय कर्मचारी संघ (Third Employee Union) के महामंत्री उमाशंकर तिवारी (Umashankar Tiwari) ने बताया कि डीए बढ़ाने के साथ ही विकलांग भत्ता (Disability Allowance) और वाहन भत्ता (Transport Allowance) में भी संशोधन की मांग लंबित है। उन्होंने कहा कि इन भत्तों में पिछले 13 वर्षों से बढ़ोतरी नहीं हुई है।

55% डीए लागू होने पर कितना फायदा?

DA HIKE यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 30,000 रुपए है तो वर्तमान 50% डीए के अनुसार उसे 15,000 रुपए मिलते हैं। प्रस्तावित 55% डीए लागू होने पर उसे 16,500 रुपए मिलेंगे। यानी सैलरी में प्रति माह 1,500 रुपए की बढ़ोतरी होगी।

कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

DA HIKE महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की मासिक आय में अच्छी बढ़ोतरी होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सरकार से जल्द आदेश जारी होने की संभावना है, जिससे कर्मचारियों को अप्रैल की सैलरी में ही इसका लाभ मिल सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related