CG BREAKING : कैंप में CRPF जवान ने AK-47 से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: CRPF jawan shot himself with AK-47 in the camp, died on the spot

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मिंगाचल कैंप में बुधवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान पप्पू यादव ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान 22वीं बटालियन में तैनात था और बिहार के भोजपुर जिले का निवासी था। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, जवान ने AK-47 से गले पर गोली चलाई, जो सिर को चीरते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे, जहां पप्पू यादव खून से लथपथ हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

छुट्टी से लौटे एक दिन बाद ली जान –

जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव एक दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की और कहा कि जांच जारी है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

CRPF में बढ़ती आत्महत्याएं –

इस साल CRPF जवानों द्वारा आत्महत्या की यह 14वीं घटना है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने बल में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। अक्टूबर 2024 में भी बीजापुर के भैरमगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल पवन कुमार ने भी अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या की थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related